NDA Result : प्रदेश के बेटे कुशाग्र ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक पाई 

हल्द्वानी : एनडीए के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं जिसमें प्रदेश के हल्द्वानी से  पीलीकोठी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने दूसरी रैंक प्राप्त की है जसिके बाद क्षेत्र के लोगो और माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई है। 

कुशाग्र ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से की जिसके बाद नवीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी और माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कर्मचारी है और कुशाग्र की बहन कौशाम्बी दुर्गापाल वनस्थली राजस्थान से बीए, बीएड कत्थक की पढ़ाई कर रही है। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया है। कुशाग्र की टीचर ने उसे सैनिक स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को मनाया था। अभिभावकों ने उसे कक्षा आठवीं से सैनिक स्कूल के लिए कोचिंग कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *