इंदौर की तर्ज़ पर चमकेगा मेरठ, बीबीजी इंडिया को मिला सफ़ाई का ज़िम्मा

मेरठ : मेरठ की साफ़ सफ़ाई का ज़िम्मा अब पुणे की कंपनी बीबीजी इंडिया को मिला है। बता दे कि संसद और राष्ट्रपति भवन की सफ़ाई का कॉन्ट्रैक्ट भी बीबीजी इंडिया के पास है। बीबीजी कंपनी मेरठ शहर के 73 वार्डों के घर-घर से कूड़ा उठाएगी। यह टेंडर प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही थी और अब बीबीजी इंडिया की वित्तीय निविदा पास हो गई। जिसके बाद मेरठ नगर निगम कंपनी को 25 करोड़ रुपये कीमत की मशीनें और नई गाड़ियां देगा।


संसद और राष्ट्रपति के बाद बीबीजी कंपनी को मेरठ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि वित्तीय नगर निगम ने प्रस्ताव की रिपोर्ट शासन को भेज दी है ,उसके बाद जैसे ही शासन की अनुमति मिलेगी, नगर निगम कंपनी के साथ करार की कार्रवाई शुरू कर देगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , नगर निगम यूजर चार्ज को कम कराना चाहती है। इसके लिए वह कंपनी के साथ चर्चा करेगी। और नगर निगम का प्रयास है कि 1 जनवरी 2022 से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जाए। मध्य प्रदेश के इंदौर में किये गए प्रयोग के सफल होने के बाद मेरठ को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम का यह एक अच्छा प्रयास माना जा रहा है। और नगर निगम का कहना है कि अगले एक साल में मेरठ शहर की सूरत जाएगी।