मथुरा : इस वर्ष भी अधिकतर वर्षों की तरह ही जन्माष्टमी का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है। जिसके चलते कान्हा के जन्मोत्सव की धूम वृंदावन मथुरा में देखते बनती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर चुके है और इस स्थिति में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुख्य द्वार पर दिन भर भीड़ उमड़ ही रही है। भक्त लम्बी कतार लगाए कान्हा के दर्शन के लिए उत्सुक है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आ रहे भक्तों के लिए उनकी जन्मस्थली को सजा दिया गया है। मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर साज सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य स्वरूप दिया गया है। मथुरा में जन्माष्टमी पर चारो तरफ उल्लास का वातावरण है। कन्हैया के जन्म की तैयारियां चल रही हैं। वहीं कन्हैया के भक्तों के लिए ब्रजवासियों ने जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हो रहा है।
संदिग्धों की सूचना देने के निर्देश –श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला में ठहरे लोगों का पता किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों को भी सजग किया गया है। संदिग्ध नजर आने पर उनकी तत्काल ही सूचित करने को कहा गया है।
सघन सुरक्षा –आज सुबह से ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और श्वान दल अलर्ट दिखे। जन्मस्थान के रेड जोन, यलो जोन और ग्रीन जोन में किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
प्रदेश मुखिया ने दी बधाइयां –मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने को भी कहा है।

