हल्द्वानी : हल्द्वानी हिंसा को लेकर लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी है इसी बीच एक खबर सामने आई है, इसमें मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक उपद्रव के दिन शहर में ही था। जिसके बाद वो हल्द्वानी छोड़कर परिवार के साथ निकल भागा । सर्विलांस से पता चला है कि मलिक ने उपद्रव से एक दिन पहले ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था और खबर है कि वह अपना मोबाइल और सिम का प्रयोग नहीं कर रहा है। उसने नया सिम और मोबाइल ले लिया होगा।
उपद्रव की जब शुरुआत हुई तो मलिक का बगीचा से हुई थी। अब्दुल मलिक उस पर अपना दावा बता रहा था और दावे को पुख्ता करने के लिए उसने नजूल की भूमि पर धार्मिक स्थल और मदरसा बना दिया था। आठ फरवरी को उसे तोड़ने के दौरान बनभूलपुरा में जमकर बवाल, आगजनी, पथराव और थाने में आग लगाने की घटना हुई। उपद्रव के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका परिवार फरार है। सूत्र बताते हैं कि उससे पहले मलिक को हल्द्वानी में देखा गया था।पुलिस अंदाजा लगा रही है कि अब्दुल मलिक बहुत शातिर है। उसने पहले से ही नया मोबाइल और सिम खरीद लिया होगा।

