कई गांव के लोग घर छोड़ने पर मजबूर

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत डांडामंडल क्षेत्र के देवराना, भूम्यासारी और कसाण गांव  में भू धसाव हुआ है। इन गांवों में मोटर मार्ग और गांव का पैदल रास्ते टूट गए हैं। ग्रामीणों के घरों और खेतों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है और लोगों को जानमाल का खतरा न हो इसलिए अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर लोग निकल रहे हैं। 

कई ग्रामीण पौड़ी प्रशासन की तरफ से छोटे छोटे टैंटों के अंदर अपना गुजारा करने को मजबूर हैं। बारिश होते ही ग्रामीण डर और सहम रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण प्यारेलाल कंडवाल ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश से देवराना गांव में बहुत नुकसान हुआ है। मकान जमीनमें दब गए हैं। कई घरों में दरारें आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *