रुड़की नगर निगम सीट पर पहले राउंड की मतगणना ख़त्म हो चुकी है। भाजपा 4457 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3132 वोट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को 2601 मत प्राप्त हुए हैं l बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने 827 मत प्राप्त किए हैं l देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल करीब 6000 मतों से आगे चल रहे हैं। कार्यकर्ता रेंजर्स मैदान में ही जमे हैं। वहीं, रुड़की और हरिद्वार में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी को प्रथम चरण में 2532, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 1651, निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 3136, निर्दलीय प्रत्याशी नैंसी पंवार 237, निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार 285 मत मिले हैं। वोटों की गितनी जारी है। भाजपा के आकाश जैन ने मारी बाजी।

