हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की खबर,मचा हड़कंप 

सभी जानतें है कि धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां से दहशत भरी खबर मिली जिसके मद्देनज़र कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की खबर मिली जिसपर पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा और तुरंत तलाशी अभियान शुरू हो गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि ये खबर अफवाह फैलाई गई थी। 

इसके अलावा शराब के नशे में धुत कांवड़ियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी खबर दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार,बीती रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार आई और उसमें ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ता और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन जा पहुंचे औअर तलाशी की लेकिन कुछ भी हतः नहीं लगा।रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *