मोरबी पुल हादसे से प्रदेश सरकार की सीख,बदले जाएंगे 436 पुराने पुल

देहरादून : गुजरात में बीते दो दिन पूर्व हुआ मोरबी पुल हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है। इसी हादसे से सीख लेते हुए उत्तराखंड सरकार सचेत हो गई है और धामी सरकार ने प्रदेश में पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलने और उनकी जगह अधिक क्षमता वाले पुलों का निर्माण करने का सोचा है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में ऐसे 436 पुराने पुल चिन्हित भी कर लिए हैं। इनमें से अधिकांश पुल राज्य के पर्वतीय जिलों में हैं। इनमें सबसे अधिक 207 पुल स्टेट हाईवे पर बने हुए हैं। जो सबसे अधिक प्रयोग में लाए जा रहे हैं और जिन पर वाहनों की आवाजाही का अधिक दबाव है। 

राज्य मार्गों पर बने ये पुल या तो पुराने या जर्जर अवस्था में हैं। फिर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते ये उनका लोड झेल पाने के लायक नहीं हैं। बी श्रेणी के इन पुलों को चिन्हित करने प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर पुराने पुलों की सूची तैयार हुई है जिनपर अब अमलीजामा पहना जाएगा। प्रमुख अभियंता लोनिवि अयाज अहमद ने पुलों को चिन्हित किए जाने की बात साझा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *