नई दिल्ली: तालिबान ने जबसे अफगानिस्तान में कब्ज़ा किया है तब से हज़ारों लाखों भारतीय वहां अपनी जान को बचाने की गुहार भारत सरकार से लगा रहे हैं। सरकार अपने सभी अथक प्रयासों को करते हुए हर संभव मदद करने को तत्पर ार जिसके चलते अभी तक कई भारतीय हवाई रेस्क्यू द्वारा अपने वतन लौट भी आए हैं। सूत्रों के हवाले से आज खुशखबरी है कि भारतीय वायुसेना के एक सी-130जे परिवहन विमान ने आज सुबह भी करीब 85 भारतीयों को काबुल से बचाकर भारत छोड़ा है। यह विमान ताजिकिस्तान में रिफ्यूलिंग के लिए रुका, जिसके बाद यह अगले कुछ घंटों में भारत पहुंचेगा। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के अफसर काबुल से देश के नागरिकों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं।
इस बीच वायुसेना का एक सी-17 परिवहन एयरक्राफ्ट काबुल के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। तालिबान के कब्जा होने के बाद से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने की कवायत दिन रात तेज़ी पकड़ रही है। आपको बतादें कि भारतीय नागरिक अफगान राजधानी के हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वायुसेना का विमान काबुल से रवाना होता है जिसके द्वारा भारतियों को वतन लाया जा रहा है। रवाना हो जाएगा। अच्छी बात ये है कि भारत के साथ अमेरिकी सरकार भी काम कर रही है, ताकि भारतीय वायुसेना के परिवहन एयरक्राफ्ट को काबुल तक ले जाय जा सके। भारत सरकार को उम्मीद है कि इस सी-17 में 250 भारतीयों को निकाला जा सकता है।

