श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा को पहले ही खोला जा चुका हैं। जिसके बाद अब भगवान्के भोलेनाथ का धाम केदारनाथ के लिए आगामी एक अक्तूबर से हेली सेवा की भी शुरुआत की जा रही हैं। नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को हेली सेवा शुरू करने के बारे में प्रस्ताव दिया जा चुका है। 200 ई-पास हेली सेवा से जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हर दिन दिए जानें का निर्णय लिया गया है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल चलने में असमर्थ यात्रियों को एक अक्तूबर से हेली सेवा की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने तैयारियां कर ली है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों को अनुमति दी है। हेली सेवा का संचालन करने से पहले डीजीसीए की ओर से तीनों स्थानों के हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।फिलहाल मौसम सही नहीं होने के चलते हेली सेवा को अभी शुरू नहीं किया जा सकता है।
देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने कहा कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से करने का प्रस्ताव मिला है। जिसमें हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों को 200 ई-पास जारी किए जाएंगे। पूर्व में 1100 हेली सेवा की बुकिंग रद्द की गई थी। उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण ने ऐसा होने पर यात्रियों के पैसे को वापस भी किया था। आपको बतादें की जबसे चारधाम यात्रा का आरम्भ हुआ है तबसे लेकर अभी तक बाबा केदार के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालु यहाँ काफी बड़ी संख्या में आये हैं। बीते दिन शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 631 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए जबकि 789 श्रद्धालुओं ने दर्शन का पुण्य अर्जित किया। केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के यात्रा प्रभारी वाईएस पुष्पवाण ने बताया कि 789 श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं।

