मुंबई : गौरतलब है कि बीते दिन गुरूवार को महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। हादसे के एक दिन बाद घटना के वक्त के कुछ सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 10 शव बरामद हुए हैं इसके अलावा इस घटना में घायलों की संख्या भी अधिक है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अग्निशमन अधिकारी दत्तात्रेय शेल्के ने बताया कि फैक्ट्री के ठीक बगल में एक पेंट कंपनी है। वहां अभी भी थोड़ी आग लगी है। पेंट कंपनी के साथ-साथ घटनास्थल में भी कूलिंग ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री शिंदे के अलावा, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मामले में आठ लोगों को निलंबित किया गया है
डोम्बिवली हादसे में अब तक 10 की मौत, घायलों का इलाज जारी

