उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से देहरादून समेत, उत्तरकाशी बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जना के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिनों की बात करें तो अगले पांच दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। बीते बृहस्पतिवार को बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून के आशारोड़ी और सहस्रधारा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। आशारोड़ी में 35.5 और सहस्रधारा में 27.5 एमएम बारिश हुई, जो प्रदेशभर में सबसे अधिक है, सबसे कम बारिश रुड़की में हुई, यहां सिर्फ 10 एमएम बारिश हुई। प्रदेश में भारी बारिश के बाद मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 93 मार्ग बंद हैं। हरिद्वार में दो और पौड़ी जिले में एक राज्य मार्ग और सात ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं।
देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 93 मार्ग बंद

