देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम धामी के रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान आई एक तस्वीर जिसमें सीएम धामी बारिश में एक छाता लिए सुबह की सैर पर निकले हुए थे और बड़े ही साधारण अंदाज़ में एक दुकान वाले से बात करते हुए नज़र आए। बता दें कि हरीश रावत ने इस फ़ोटो के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इससे सीख लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 2024 और 2027 के लिए कमर अभी से कस लेनी चाहिए और जनता के बीच जाना चाहिए नहीं तो जनता भूलने में ज्यादा समय नहीं लगाती है। सीएम धामी की इस तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा की “वाह क्या अंदाज़ है”
हरीश रावत ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भी नसीहत दी कि धामी की तरह मेहनत करते हुए जनता के बीच में जाना शुरू कर दें। तभी वर्ष 2024 में आम चुनाव और 2027 में विस चुनाव कांग्रेस पार्टी कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। कार्यकर्ताओं को आराम छोड़ अभी से मेहनत करने में जुट जाना चाहिए और जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा से जाना चाहिए और इसका परिणाम हमें आने वाले चुनाव में ज़रूर देखने को मिलेगा।
हरीश रावत ने की सीएम धामी तारीफ़,जानिए क्या कहा?

