आपको बतादें कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड के कलाकारों ने सफलता का परचम लहराया है। जौनसारी सांस्कृतिक दल ने महोत्सव में जबरदस्त प्रदर्शन से प्रदेश का सर गौरव से ऊंचा किया है। दो दिन पहले बुधवार को महोत्सव में हिस्सा लेने वाले सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मुलाक़ात की।इसके अलावा भुवनेश्वर में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में मुख्य लोक कलाकार कुंदन सिंह चौहान की अगुवाई में जौनसार सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी।
सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज से भेंट कर उनका तहेदिल से धन्यवाद किया। सतपाल महाराज ने कहा कि महोत्सव में 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने भी इसमें प्रतिभाग कर जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से पहला पुरस्कार हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। जो उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
पर्यटन मंत्री ने सांस्कृतिक दल में टीमअर्जुन, सचिन, रागिया भारती, कांसिया वर्मा, रोहित मोड़का, अनूप चांगटा, सपना, मनीषा, ईशा वर्मा, मोनिका, अनुज और नितेश लीडर कुंदन सिंह चौहान के साथ अरविंद राणा, नरेश शाह, राजेश चौहान, गजेंद्र चौहान, शालू नेगी, अंकिता वर्मा, धर्म सिंह चौहान, टीकम सिंह, को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

