आईएएस की पत्नी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल,भगोड़ा घोषित करने का एलान 

देहरादून : गौरतलब है कि प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी के नोटिस के बाद भी पेश नहीं होने पर उन्हें अब भगोड़ा घोषित किया जाएगा। विजिलेंस के अधिकारिक की तरफ से खबर है कई  उनकी पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल होगी। यादव की पत्नी को हाजिर होने के लिए दर्जनों बार नोटिस भेजा जा चुका है। अब तक वह विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुई हैं।

उनकी पत्नी को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। इससे पहले यादव को भी बयान दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि यादव के खिलाफ विजिलेंस 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें उनकी आय से करीब 2700 फीसदी अधिक की संपत्ति होने का ब्योरा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *