पुष्कर सिंह धामी ने बच्चो संग मनाया फूलदेई पर्व,दीं शुभकामनाएं

देहरादून : उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह प्रदेश का फूलदेई पर्व मनाया जिसके चलते  मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व मनाया, धामी ने प्रकृति का शुक्रिया अदा किया और  फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी सभी की  सुख- समृद्धि की कामना भ की।

आपको बतादें कि फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए, धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये, शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *