कोलकाता: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि दक्षिण 24 परगना के संतोषपुर स्टेशन पर गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। स्टेशन पर मौज़ूद लोगों ने बताया कि आग शाम छ: बजे क़रीब लगी। और आठ बजे के बाद भी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घिंजी इलाके में स्टेशन पर एक के बाद एक दुकानों में आग फैलती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुवाती आग प्लेटफार्म नंबर 2 पर लगी थी।और उसके बाद इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्टेशन के दूसरे हिस्सों में भी तेज़ी से फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।और आग को क़ाबू करने का काम शुरू किया , वहीं पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से स्टेशन पर फसे लोगों को बहार निकला। फ़िलहाल इस लाइन पर अप और डाउन ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
कोलकाता के स्टेशन पर लगी भीषण आग,राहत व बचाव कार्य ज़ारी

