UP Board Paper Leaked : अंग्रेजी का पेपर लीक, बलिया और गाजियाबाद समेत 24 जिलों में परीक्षा की गई रद्द 

लखनऊ : आज यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने की वजह से 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे होने वाली थी लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द हो गई है। इस पेपर की अगली तारिख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्द ही जानकारी देना .सूचना जारी कर सकता है। इस मामलें में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। विभाग की मंत्री गुलाब देवी के निर्देश पर पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस को निलंबित किया है।

इस संबंध में शिक्षा निदेशक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनय कुमार पाण्डेय ने सख्ती से आदेश पारित किए है कि कि इन 24 जनपदों को छोड़कर बाकी जगह पर परीक्षा वैसे ही आयोजित होगी जब तय थी। बोर्ड ने जो निर्देश जारी किए हैं उसमें पेपर के जनपद बलिया से लीक होने की आशंका व्यक्त की गई है। जो पेपर लीक हुआ है उनकी पहचान 316 ई डी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में की गई है।

जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़,  गोंडा,  आजमगढ़,  आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

 कई हिरासत में –आपको बतादे कि नकल माफियाओं की जांच में लगी टीमें तेज़ी के साथ लगी हुईं हैं। पुलिस को खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, बलिया जिला प्रशासन ने हाईस्कूल संस्कृत का पेपर आउट होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *