हरिद्वार के भेल क्षेत्र में हाथी राजा ने मारी एंट्री, मची अफरातफरी

हरिद्वार में आस पास के इलाकों में हाथियों का अचानक आ धमकना जैसे आम सा हो गया है।  आज शुक्रवार को भेल क्षेत्र में अचानक हाथियों का झुंड आ गया जिसे आता देख अफरातफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागने लगे। कई लोग वीडियो भी बनाने लग गए।  वन विभाग की टीम ने हाथियों की घेराबंदी की और जंगल की ओर भगाया।

इस समय वन विभाग की टीम की तरफ से रास्तों को बंद किया गया और वाहनों को आने जाने से रोका गया। रेंजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।  हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे भेल सेक्टर एक में घुसे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *