आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर आज सोमवार सुबह ईडी की टीम छापा मारने पहुंची जिसके बाद ईडी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी। जानकारी है कि ईडी की टीम घंटों तलाशी के बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है।
तलाशी अभियान के बाद ईडी विधायक को अपने साथ ले गई है और वहीं आप पार्टी का दावा है कि अमानतुल्लाह को हिरासत में लिया गया है। अपनी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने पहले ही एक्स पर पोस्ट साझा किया था।

