EarthQuake: देर रात भूकम्प के झटकों से हिला उत्तराखंड

उत्तराखंड में देर रात भूकंप EarthQuake के झटके महसूस किए गए हैं। कोरोना कर्फ़्यू के बीच उत्तराखंड में रात साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वोल्केनो डिस्कवरी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र चमोली जिले में था। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 मई को रात बारह बजकर 31 मिनट और 45 सेकंड पर ये भूकंप आया। इस EarthQuake का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ के पास बताया जा रहा है। वहीं इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 माँपी गयी है। फिलहाल इस भूकंप में जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *