6.3 तीव्रता का आया भूकंप,चार हजार की जान

अफगानिस्तान में आज बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 दर्ज हुई थी। भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान की तरफ जमीन से 10 किमी नीचे रहा। इन्हें सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया,इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने भीषण हाल बेहाल किया है।
देश में इन झटकों से कम से कम चार हजार लोगों की मौत हुई है।  दो हजार से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह भी हो चुके हैं। ऐसे में चार दिन में ही दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *