प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन के बीच हुई बैठक,जानिए मुलाक़ात के मुख्य बिन्दु

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई जो की अभी पूरी हो चुकी है। इस बैठक में ‘हरित सामरिक गठजोड़’ के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करने के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच कोरोना महामारी की अभी के के आंकड़ों पर भी वार्तालाप हुआ। जब ये अहम्व मीटिंग पूरी हुई तो दोनों देशों के बीच समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। आज पीएम मोदी ने कहा कि आज की हमारी मुलाकात भले ही पहली आमने सामने की बैठक रही हो लेकिन कोरोना कालखंड में भी भारत और डेनमार्क के बीच संपर्क और सहयोग की गति बनीं रही हैं। 
ख़बरों की मानें तो पीएम फ्रेडरिकसन अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आई हुई हैं, इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात होगी।  कोरोना काल में बीते 20 महीनों के दौरान यह किसी प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। 

प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन का आज राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत हुआ है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी बढ़िया अगवानी की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद फ्रेडरिकसेन ने बयान दिया कि हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं। मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।


आज पीएम का पूरा दिन इस तरह शेड्यूल रहेगा। जिसके चलते सुबह 9.30 बजे राजघाट में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि  दी। 
 जिसके बाद पीएम ने सुबह 10.10 बजे होटल आईटीसी मौर्या में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की।
उसके बाद आज सुबह करीब 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने मुलाक़ात की,अभी कुछ ही देर पहले दोपहर 12.30 बजे हैदराबाद हाउस में समझौतों का आदान प्रदान और प्रेस स्टेटमेंट हुआ है। अब आगे शाम 4.45 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगें।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन कल रविवार को ताजमहल और आगरा किला जायेंगीं। उनके दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। बीते दिन शुक्रवार को  ताज और किला बंद करने की सूचना जारी की है।  इसके मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *