पूरे देश में डेंगू का कहर फैला हुआ है। वहीँ राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और जम्मू से लेकर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु तक, डेंगू के मामलें बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के खतरे को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को डेंगू से बचाव के लिए सभी निवारक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में दवाओं और बेडों की जरूरत करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ सभी लोगों को इससे बचने के लिए कहा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया है कि अस्पतालों में तेज बुखार की शिकायत के साथ आ रहे ज्यादातर लोगों में डेंगू और मच्छरजनित रोगों का निदान किया है। अच्छी खबर है कि अधिकतर लोग आसानी से ठीक भी हो रहे हैं। प्लेटलेट्स गिरने और रक्तस्रावी बुखार का खतरा देखा जा रहा है, ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में ये रोग गंभीर समस्याकारक और जानलेवा हो सकता है

