पहाड़ों में बर्फबारी का असर, बढ़ी ठिठुरन… ठंडा दिन

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली में भी दिख रहा है। दिल्ली के तापमान में आज गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सीजन में दिल्ली की आज बुधवार की सुबह सबसे ठंडी सुबह रही है। बीते दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  सुबह सफदरजंग पर दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल यानी 15 दिसंबर 2023 को भी 4.9 डिग्री सेल्सियस का यही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।मंगलवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बना दी है। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि यह सोमवार के मुकाबले में ज्यादा था। मंगलवार को दिल्ली का पालम इलाका 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए सुबह व शाम धुंध व कुहासा रहने की भविष्यवाणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *