दिल्ली में बस चालक सस्पेंड, सीएम ने उठाया सख्त कदम 

दिल्ली में महिलाओं के लिए बीच रास्ते बस ड्राइवर ने बस नहीं रोकी जो कि उसको काफी महंगा पड़ा। जिसके विरुद्ध कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बस चालक को सस्पेंड किया है। साथ ही उन्होंने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर मुफ्त है। 
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही बस ड्राइवर की पहचान की है। चालक के खिलाफ त्वरित करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया’ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *