देहरादून : देहरादून में मसूरी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। मसूरी घूमने जा रहे युवाओं की कार खाई में गिर गई है। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने निकले थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी। सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत

