आज रात सीएम धामी जोशीमठ में करेंगे प्रवास,जानिए इस संकट के मुख्य कारण

जोशीमठ प्रभावितो को सरकार द्वारा दी जा रही मुआवज़े की रकम रास नहीं है उन्हें ये रकम काफी कम लग रही है। इस समय में बड़े संकट का सामना कर रहे सभी निवासी बेहद चिंतित और भावुक हैं। भू-धंसाव से लगातार घरों में दरारें पड़ रही है। मुआवजे को लेकर चल रही बैठक में बात नहीं बनी। प्रशासन की तरफ से ओर से प्रभावितों परिवारों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई, लेकिन प्रभावितों ने इससे साफ़ किनारा कर लिया और इसे नहीं माना है।

आज जोशीमठ में रात्रिप्रवास पर सीएम धामी –सीएम धामी आज जोशीमठ में रात्रि प्रवास करेंगे। रात्रि प्रवास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आ चुके हैं और कार्यक्रमों को स्थगित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे हैं। प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं किए गए कार्यों से सीएम अवगत होंगे। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम से फोन पर स्थिति पूछ रहे हैं।

जोशीमठ पर जो आज संकट आया है एक्सपर्ट्स ने उसके कुछ अहम कारण बताये हैं। 1 -एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का टनल बनाया गया। 
2- शहर में ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं हो न होना
3- पुराने भू-स्खलन क्षेत्र  में बसाया गया शहर
4- क्षमता से अधिक अनियंत्रित निर्माण कार्य हुए 
5- अलकनंदा नदी में हो रहा भू-कटाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *