बाल बाल बचा एयर इंडिया का विमान,54 यात्री थे सवार 

जबलपुर- आज शनिवार को एमपी के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसा होने से बच गया है। हुआ यूँ की एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसल कर मिट्टी पर उतरी। फ्लाइट में 54 यात्री उस वक्त सवार होने की खबर है। किली को भी कोई जनहानी नहीं हुई है। मौके पर एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड एवं उच्चाधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी इस घटना का सही कारण तो नहीं पता चला है। लेकिन ऐसा खा जा रहा है कि  हाइड्रॉलिक ब्रेक ने सही काम नही किया।

यह हादसा शनिवार सुबह दिल्ली से जबलपुर आई एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या E-9167 के साथ हुआ। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर चला गया। विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *