यूपी मुखिया योगी आज हरिद्वार में,भागीरथी पर्यटन आवास का किया लोकार्पण 

हरिद्वार : गौरतलब है कि यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद है बीते दिनों वो अपने पैतृक गांव में थे आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण किया है . अब सीएम दोपहर 2.15 बजे ऋषिकुल महाविद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और पीएसी की दो कंपनी कार्यक्रम स्थल पर तैनात है।

आपको बतादें कि आज अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से  भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है। आज बृहस्पतिवार को इस भवन का लोकार्पण होगा। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत शामिल होंगे ।

इस दौरान यूपी टूरिज्म के पुराने होटल अलकनंदा को उत्तराखंड पर्यटन निगम के हवाले किया जाना है। पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं। 

अब सीएम दोपहर 2.15 बजे ऋषिकुल महाविद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *