नवरात्र से पहले माँ विंध्य धाम के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी

आज शनिवार को प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दोपहर पूर्वांचल मिर्जापुर की माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे। आज नवरात्र से दो दिन पहले सीएम योगी ने विंध्य धाम में पूजा करने पहुंचे। मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि की भी हाजरी लगाकर कामना की है। मंदिर के गर्भगृह में माता के चरणों में नारियल, चुनरी, माला और फूल अर्पित की। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए परिसर से बाहर निकले। विंध्य कॉरिडोर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। नक्शे के माध्यम से इंजीनियरों ने उन्हें इस बात की खबर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में प्रगति की बात कही।

निरीक्षण के उपरांत सीएम योगी मंडलायुक्त सभागार पहुंचे। विकास कार्य की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक डॉ विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *