मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति भी चाहिए होती है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये बयान अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के जवाब में दिया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ता में आए तो 2027 के बाद बुलडोजर को गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार,बोले- गुंडों के आगे नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते
मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के सपने देख रहे हैं। कुछ समय पहले एक नाटक आता था मुंगेरी लाल के हसीन सपने, आज वह लोग भी सपने देख रहे हैं। यह लोग सपना देख रहे हैं। जब इनको अवसर मिला था तो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। 2017 के पहले जब नौकरियां निकलती थीं तो चाचा भतीजे में वसूली की होड़ लगती थी। आज कुछ जिलों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है। इन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता इन लोगों के समय की गुंडागर्दी और अमर्यादित आचरण देख चुकी है।

