लखनऊ : यूपी के मुखिया योगी ने आज अपनी प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में कहा कि भाजपा सरकार के कारण आज यूपी दंगा मुक्त हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है इसके आलावा कानून का राज अब हर जगह है। यूपी चुनाव के दौरान हिंसा नहीं हुई पर इसके पहले क्या होता था सब जानते हैं। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार न होती तो चुनाव में हिंसा होती। दंगामुक्त कर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश में एक लाख 54 हजार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। योग्य अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल पाता था कि पुलिस सुधार हुआ है। यह सब भाजपा सरकार की वजह से है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसानों के लिए भाजपा सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जबकि 2004 से 2017 के बीच प्रदेश में सर्वाधिक किसानों ने खुद को खत्म किया है।

