देहरादून : गौरतलब है कि किस तरह जोशीमठ आपदा में प्रभावितों का क्या हाल है ,इससे मसले पर सरकार की तरफ हर संभव प्रयास की बाते तो लगातार हो रही है जमीनी हकीकत अभी समानें नहीं आई है ,इसी कड़ी में एक खबर आई है कि पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले हुए है जिसमें विशेष कैबिनेट बैठक में आज शुक्रवार को जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बनाने के लिए है। बैठक में ये हुए फैसले –
- नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए
- विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
- बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे
- साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट
- वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे
- 05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित
- 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की दी मंजूरी
- कैबिनेट में मौजूद मंत्रियो ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला।
- जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
- राहत शिवीरी में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
- यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति लिए 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।

