देहरादून : आज गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाने पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि अब उत्तरायणी मेला पर्यटन मानचित्र पर होगा।प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ने का प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से आयोजित होगा इस बार कुछ ख़ास होगा।
इस भव्य मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया जाएगा। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में सेलेब्रेट किया जाएगा। सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।आपको बतादें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का एलान किया है।

