उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने सीआरआईएफ में 250 करोड़ रुपये की सहायता दिए जाने पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड में सड़क के सुधार से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर गडकरी ने मसूरी की महत्वपूर्ण दो-लेन सुरंग परियोजना के कार्य को शीघ्रता से करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी का नाम दिया है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई है।
नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी,हुई इसपर चर्चा

