गौरतलब है कि उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव पर सभी की नज़रे टिकी हुई आज परिणाम आ गया है जिसमें सीएम धामी की यहां शानदार जीत हुई है। सीएम धामी 58 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू हो चूका हैं। वहीं पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई है। इसके अलावा चंपावत उपचुनाव में 58 हजार से अधिक वोटों से जीत नया कीर्तिमान बनाया है। उपचुनाव में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई भी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के गतिशील मुख्यमंत्री को चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए आपको बधाई। इसके अलावा पीएम मोदी बोले कि मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।
सीएम योगी-सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री को चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की हार्दिक बधाई। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री की लोक-कल्याणकारी नीतियों, आपके विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की वजह से हैं।

