जसपुर: उत्तराखंड बाल विकास महिला सशक्तीकरण खेल एवं खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बालिका के पैदा होने से स्कूल पढ़ने तक कई सभी सुविधाए दी जा रही है। बेटी को बोझ मानने वाले कन्या भ्रूण हत्या करना प्रकृति और कानून के विरुद्ध है। कन्या भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग होम की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखकर उन्हें दस हजार रुपये का इनाम मिलेगा। क्षेत्र भ्रमण का कार्यकर्म आयोजित हुआ जिसमें कार्यक्रम के तहत जसपुर में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान पर हिस्सा लेने पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार किया।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पुराना जुलाई से दिसंबर तक का बकाया मानदेय देने के लिए कहा। चुनाव से पूर्व सीएम ने शिवराजपुर पट्टी, करनपुर में मिनी स्टेडियम और सूत मिल की भूमि पर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसे पूरा कराया जाना चाहिए। इसलिए मंत्री रेखा ने प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ता अशोक प्रजापति के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी की।
कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग-
इस दौरान सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, विनीत चौहान, विनोद प्रजापति, कुलदीप बंसल, चेतन बंसल, सनी पधान, अंकुर सक्सेना, उमा विश्नोई, सोनिका चौहान आदि रहे। इधर, काशीपुर में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सहकारिता फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, डॉ. गिरीश तिवारी और पार्षदों ने भी रेखा आर्य का स्वागत किया।

