महाराष्ट्र के नासिक में आज शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टक्कर खाकर बुरी तरह ध्वस्त हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मृत्यु हुई है उस पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान हुआ है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच देने के निर्देश भी दिए हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के चलते, हादसा सुबह करीब सात बजे का है।
बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की तरफ निकली थी इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से भीषण टक्कर हुई इस हादसे में 10 की मौत हुई है जिनमें मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। सिन्नार के स्थानीय में भर्ती किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की सम्भावना है। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

