प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस के दौरे के बाद आज शनिवार वो यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। अबू धाबी हवाईअड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ और पीएम मोदी आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले इतना ही नहीं बल्कि यूएई में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई के बुरिज खलीफा भारतीय तिरंगे से सराबोर देखा गया।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है ऐसा लिखा भी गया है। बुर्ज खलीफा में इससे पहले पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था।

