Breaking: आत्मघाती हमला,नौ पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी हमला हुआ है इस हमले के बाद पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत की खबर है। यह हमला आज सोमवार को ब्लूचिस्तान को बोलान इलाके में हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह इलाका सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि यह एक आत्मघाती हमला था लेकिन अभी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक़, ब्लूचिस्तान पुलिस के जवान जब ड्यूटी से वापसी कर रहे थे और यह धमाका हुआ। धमाका इस तरह से था कि पुलिस के जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलट गई। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। बीती जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *