देहरादून: देहरादून में ट्रैफिक को बीच में रुकवाने वाले और वहां बैठकर शराब पीने वाले युट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें और बढ़ गयीं हैं। बीच सड़क पर शराब पीने के मामले फंसा यूट्यूबर बॉबी कटारिया अब कोर्ट में सरेंडर करने की बात कर रहा है। कटारिया के वकील ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने इस मामलें ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो दिन पहले टीम बॉबी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई थी, लेकिन वह अपने घर से फरार था। अब वह कोर्ट में सरेंडर करना चाह रहा है।कटारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी-मेज लगाकर शराब पीता नजर आ रहा था।
बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी बजाया गया था। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में एसएसपी दिलीप कुंवर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए और यह वीडियो हरियाणा निवासी यूट्यूबर बॉबी कटारिया का है। वीडियो किमाड़ी-मसूरी मार्ग की बताई जा रही है। बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। वह 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था। जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था।

