पटना : पटना व्यवहार न्यायालय परिसर में गेट नंबर एक के पास ट्रांसफॉमर ब्लास्ट होने की खबर है। हादसे दुकानदार और वकील समेत चार लोग बुरी तरह जल गए हैं। इसमें वकील देवेंद्र प्रसाद की भी मौत हो ही है।स घटना के बाद अशोक राजपथ में हड़कंप मच गया। फौरान पीरबहोर थाना पुलिस और कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने सभी को पीएमसीएम में सभी करवाया।
इसमें से एक की मौत हो गई। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट गेट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।

