चंडीगढ़ : पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है। कई जिलों में अलग-अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे और मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसानों ने धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे तो वहीं प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां धरने पर बैठे गए। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है। भाकियू अध्यक्ष ने ट्रैक्टर मार्च के बीच बड़े किसान आंदोलन की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा किसानों की नही उद्यमियों की सरकार है। किसानों की सरकार होती तक अब से पहले एमएसपी पर गारंटी कानून अभी तक बनना तय हो जाता या बन चुका होता। उन्होंने यह बात जिलाधिकारी कार्यलय में भाकियू के ट्रेक्टर मार्च के बाद कलेक्ट्रेट में किसानों के धरने को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने दिल्ली जाने की बात पर कहा कि हमारे लिए यही दिल्ली है। भाकियू की ओर से सभी जिला मुख्यालय पर ट्रेक्टर मार्च के बाद ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसमें एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

