यूपी के बरेली में पेड़ से लटका मिला बीजेपी नेता के भाई का शव, परिवारवालों को हत्या का शक

बरेली : यूपी के बरेली के धौराटांडा में भाजपा नेता के भाई का शव आज सुबह एक पेड़ पर लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामलें की छानबीन शुरू कर दी है और वहीं मृतक के परिवारवालों ने इसे हत्या बताया है।बता दें की बरेली की धौराटांडा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के सभासद और भाजपा नेता रामराज के भाई प्रेमराज पुत्र बिजेंदर नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। परिवावालों ने बताया की वह कल रात से घर से गायब थे और हम सभी उनकी तलाश कर रहे थे। लेकिन सुबह जब लोग सड़क से गुज़र रहे थे तो उन्हें आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया।जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और कुछ ही देर बाद मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा , इसके बाद पुलिस अपनी छानबीन में जुट गई। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिवारवालों ने बताया कि प्रेमराज का किसी झगड़ा नहीं था वह काफी मिलनसार थे। उनके दो पुत्री और एक पुत्र है। घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति इफ्तिखार अहमद समेत तमाम कर्मचारी भी पहुंच गए। इस घटना पर पूरे गॉंव में शोक की लहर है। धौराटांडा के थाना अध्यक्ष अजय कुमार चाहर ने परिवारवालों और अन्य पड़ोसियों से बात की और मामलें की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। इस मामलें की जांच हमने शुरू कर दी है। और जल्द ही हम इस गुत्थी को सुलझा देंगे।