प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही,सतेंद्र जैन और संजय राऊत पर गिरी गाज़

दिल्ली/मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के परिवार और शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने इन दोनों अलग-अलग मामलों में एक्शन लिया है। जिनमें से एक मामला शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी से जुड़ा है, जबकि, दूसरा आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ा है।
ईडी ने धन शोधन रोधी कानून के तहत शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके परिजनों से जुड़े अलीबाग के आठ भूखंड और मुंबई में दादर के एक फ्लैट को कुर्क किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत भूखंड और फ्लैट की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है1 यह कुर्की मुंबई में एक चॉल के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों को लोकर पूछताछ की थी. वहीं, ईडी की कार्रवाई पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, असत्यमेव जयते. संजय राउत ने सवाल करते हुए कहा, क्या मैं विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी या अंबानी-अदानी हूं,चाहे हमारी प्रोपर्टी जब्त हो, गोली मारो या जेल भेजो हम नहीं डरेंगे। दो साल से चुप बैठाने की कोशिश है, चुप बैठा क्या? जिसको जो करना है करे ,आगे पता चलेगा कि सच क्या है और झूठ क्या है।