आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने दाखिल किया नामांकन 

आजमगढ़ : आज समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र यादव ने दोपहर में आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भरा। इस दौरान जिले के कई सपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे इसके आलावा सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़  लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।आपको बतादें कि विधानसभा चुनाव में मैनपुर के करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया है। उपचुनाव के लिए आज सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम का ऐलान होगा।
पिछली बार आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में सपा मुखिया अखिलेश यादव सामने थे। वहीं भाजपा ने भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव को मैदान में उतारा था। उस चुनाव में अखिलेश ने जीत दर्ज की थी। अब उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ पर भरोसा जताया है। निरहुआ ने भी सोमवार को नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *