गोपेश्वर। अब जबकि चार धाम यात्रा यात्रा का समापन हो चुका है। बदरीनाथ धाम में शीतकाल में छह माह तक तपस्या करने के लिए 25 साधु-संतों ने आवेदन डाला है। पुलिस प्रशासन की तरफ से इन दिनों आवेदनों का परीक्षण हो रहे हैं।बद्रीनाथ धाम को मोक्ष धाम के भी नाम से जाना जाता है। यहां साधु-संत तपस्या करने आते हैं। इस वर्ष 25 साधु-संतों ने छह माह तक धाम में तपस्या करने की अनुमति स्थानीय प्रशासन से मांगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि बदरीनाथ में तपस्या के लिए आए 25 आवेदनों का इन दिनों परीक्षण हो रहा है। जल्द उन्हें अनुमति मिल सकती है। बदरीनाथ धाम में मौजूदा समय में महायोजना मास्टर प्लान के कार्य भी संचालित हो रहे हैं जिससे लगभग 250 मजदूर भी अभी धाम में हैं। बदरीनाथ पुलिस थाना हनुमान चट्टी में स्थापित कर दिया गया है।
तपस्या के लिए 25 साधु-संतों ने डाले आवेदन

