विपक्ष का राहुल पर निशाना,सेना से माफी मांगें राहुल 

ब्रिटेन के कार्यक्रमों में राहुल के भारत के खिलाफ बयानबाजी के बाज विपक्ष ने उन्हें लगातार घेरा हुआ है जिसके चलते अब देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है और वहीँ कांग्रेस भी सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार पर पलटवार करने में कोई कसर नहीं रख रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है

राहुल जवानों से मांगे माफी-
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद किए जाने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो। राहुल गांधी को देश वापस आकर सदन में सांसदों से, देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *