देहरादून : अंकिता हत्याकांड में आज गुरूवार को एक गवाह कोर्ट पहुंचा। कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में उसका बयान दर्ज किया गया। दूसरा गवाह अदालत में नहीं आ सका। अब गवाही के लिए अगली तिथि चार मई तय हुई है। गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद थे। लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह रावत ने आज बताया कि गुरूवार को गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले खुशराज व दूसरे गवाह चंद्रकिरण को समन गया था। लेकिन आज केवल खुशराज के बयान दर्ज हुए।अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 7 लोगों की गवाही हो चुकी है।
अंकिता हत्याकांड में रिज़ॉर्ट कर्मी की कोर्ट में हुई गवाही

